सोनबरसा: नरकटिया बॉर्डर पर 345 लीटर नेपाली शराब जब्त की गई
भारत-नेपाल सीमा स्थित बीओपी नरकटिया के जवानों ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 345 लीटर नेपाली शराब जब्त की। रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 322/4(28) के पास जवानों ने देखा कि तस्कर तीन मोटरसाइकिलों पर शराब लादकर नेपाल से भारत की ओर आ रहे थे। जवानों को देखते ही तस्कर शराब और बाइक छोड़कर नेपाल की तरफ फरार हो गए। जब्त सामान में 1150 बोतल नेपाली