महाराजगंज: महाराजगंज में स्कूल वैन पर लाठी से हमला, शीशे टूटने से दो छात्र घायल, चालक की पुलिस ने बचाई जान
2 जुलाई बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे एक साइकिल सवार को बच्चों को घर से स्कूल ले जा रही वैन चालक ने टक्कर मार दी। नाराज साइकिल सवार मे वैन के ऊपर लाठी से हमला कर दिया। शीशा टूटने से बैठे आधा दर्जन बच्चों मे दो बच्चों को चोटे आ गई। चालक को पुलिस ने बचा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया।अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठाए है।