हरदोई: टड़ियावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Apr 5, 2026 हरदोई पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में की गई।अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रकाश सिंह और क्षेत्राधिकारी हरियावां अजीत चौहान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना टड़ियावा पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी।