फतेहाबाद: डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडोल में खेत में गाय घुसने के बाद दो पक्षों में संघर्ष, पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Fatehabad, Agra | May 30, 2026 दौकी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडोल में शनिवार सुबह खेत में गाय घुस जाने के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए । घटना में दोनों ओर से लाठी डंडे ईंट पत्थर चले। जिसके चलते दोनों ही पक्ष के पांच लोग घायल हो गए । इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।