शाहपुर: पाढ़र हाईवे पर सड़क हादसे में मजदूर की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
Shahpur, Betul | Jun 2, 2026 पाढ़र थाना क्षेत्र के चोबरा ढाना निवासी एक मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा देर रात पाढ़र हाईवे पर उस समय हुआ, जब युवक मजदूरी का कार्य समाप्त कर अपने गांव लौट रहा था। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।