चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंगुतरगढ़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक महिला की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंगुतरगढ़ निवासी संजू सिंह पत्नी प्रेम प्रकाश सिंह अपने घर के आंगन में टहल रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।