हनुमानगढ़: चोरों ने जीण माता मंदिर को बनाया निशाना, चांदी के छत्र, सोने के झुमके व करीब ₹80 हजार की चढ़ावा राशि की चोरी
जंक्शन क्षेत्र में स्थित जीण माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात धावा बोलते हुए चांदी के छत्र, सोने के झुमके सहित दानपात्र में रखी हजारों रुपए की चढ़ावा राशि चोरी कर ली। घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। सूचना पर जंक्शन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।