गुना नगर: सिलावटी रामगढ़ा में खौफनाक वारदात भाई ने सगे भाई को बनाया बंधक,गर्म सरियों से दागकर किया घायल, हालत गंभीर
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के सिलावटी रामगढ़ा में जमीन विवाद को लेकर एक भाई पर अपने सगे भाई घनश्याम जाट को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखने, मारपीट करने और गर्म सरियों से दागने का आरोप लगा है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को पड़ोसियों ने छुड़ाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच जारी है।