कासगंज: सोरों रोड़ स्थित निजी होटल में लायंस क्लब का 52वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, पदाधिकारियों ने ली शपथ
लायंस क्लब कासगंज का 52वां अधिष्ठापन समारोह एवं चार्टर नाइट कार्यक्रम सोरों रोड पर निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने की। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव कुमार तोमर ने समाज सेवा को मानवता का सबसे बड़ा धर्म बताया। उप मंडलाध्यक्ष (प्रथम) आर.एन. वर्मा ने नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।