जोकीहाट: जोकिहाट के पथरबाड़ी पंचायत में 4 दिनों से बिजली ठप, गांव में हाहाकार
अररिया के जोकीहाट स्थित पथराबाड़ी पंचायत के तीन वार्डों में चार दिनों से बिजली ठप है। भीषण गर्मी में लोग पानी, चार्जिंग और अंधेरे की समस्या से जूझ रहे हैं। विभाग ने आंधी से लाइन क्षतिग्रस्त होने की बात कही है, लेकिन अब तक सप्लाई बहाल नहीं हुई।