कलेक्टर श्री जैन के निर्देश पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने कृषि विभाग की पहल
----------
किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की गई
-----------
कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देशानुसार जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने एवं किसानों को पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा सतत मैदानी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी मऊगंज श्री रवि सिंह बघेल ने प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों तथा बायो रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) का निरीक्षण कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
निरीक्षण के दौरान किसानों से प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए रासायनिक उर्वरकों एवं रासायनिक कीटनाशकों के स्थान पर घनामृत, जीवामृत, नीमास्त्र, केंचुआ खाद एवं कंपोस्ट खाद के उपयोग की किसानों को सलाह गई। प्राकृतिक खेती अपनाने से मिट्टी की उर्वरता एवं जैविक गुणवत्ता में सुधार होता है, उत्पादन लागत कम होती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन सुनिश्चित होता है। अनुविभागीय कृषि अधिकारी ने किसानों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक कृषकों को इस पद्धति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बायो रिसोर्स सेंटर में उपलब्ध संसाधनों एवं गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों एवं कृषि सखियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में जागरूक करते हुए सभी पात्र किसान से 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा करने का आह्वान किया गया। कृषि सखियों से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजना के प्रति जागरूक करने तथा समय-सीमा के भीतर अधिकाधिक किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित कराने का आह्वान किया गया ।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#mauganj
4 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jul 26, 2026