जलेसर: मानौरा गांव में बुजुर्ग पर भाई-भतीजों ने किया जानलेवा हमला, घर में घुसकर लोहे के पाइप और फावड़े से पीटा, गंभीर घायल
Jalesar, Etah | Jun 5, 2026 एटा निधौली कलां थाना क्षेत्र के मनौरा गांव में 1 मई की रात एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया गया। 60 वर्षीय जुगेन्द्र सिंह को उनके भाई और भतीजों ने घर में घुसकर लोहे के पाइप, फावड़े और सरिया से पीटा, एसएसपी ऑफिस दी गई शिकायत के अनुसार, जुगेन्द्र सिंह अपने घर की नींव भरवा रहे थे। इसी दौरान उनके भाई और भतीजे सहित अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया।