झांसी: झांसी के बाजारों में रीलबाज यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लोग हो रहे परेशान, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | May 25, 2026 झांसी के बाजारों में रीलबाजों का बढ़ता आतंक, यातायात नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां। चलती सड़कों पर स्टंट और रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। बाजारों मे करतब दिखाने वाले युवकों के कारण आम लोग परेशान नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे रीलबाजों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।