जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाई जन्माष्टमी
रोहतक। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आगाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद एवं झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ हर्षोल्लास से जन्माष्टमी मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटा गया और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर खुशी लाने के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति एवं भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, करुणा और भाईचारे के संदेश से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्षा एडवोकेट ममता रोहिल्ला, सचिव नीरू, प्रवीण मित्तल, नरेश खत्री, नीलम, अनुष्का तथा कोषाध्यक्ष एडवोकेट अजय सचदेवा सहित ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे।
Rohtak, Rohtak | Sep 4, 2026