रामपुर: स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, ASP ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Nov 10, 2025 स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे जानकारी देकर बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों ने खुद को गोली मारी है। घटनास्थल से सुसाइड नोट में मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।