रामपुर: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर रामपुर जनपद में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए, ASP ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Nov 10, 2025 सोमवार को दोपहर 2 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुसार ध्वनि प्रदूषण को लेकर रामपुर पुलिस द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है जिसमें धार्मिक स्थलों शिक्षण संस्थानों व बाजारों में मानकों के विपरीत व ज़्यादा लगे लाउड स्पीकरों को उतरवाया गया है।