शेरघाटी: बाँके बाज़ार के आइसक्रीम प्लांट में नाबालिगों से काम कराने का वीडियो वायरल, जाँच की माँग तेज़
Sherghati, Gaya | May 30, 2026 बाँके बाजार प्रखंड क्षेत्र स्थित लवली आइसक्रीम प्लांट में कथित रूप से नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली उम्र के बच्चे प्लांट परिसर में कार्य करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।