फूलपुर: अहरौला पुलिस ने चेकिंग के दौरान की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौला थाना की पुलिस को अपराध व मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है वही चेकिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम कटाईचवर नहर फाटक के पास से 10 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।