बीना: मोतीचूर नदी विसर्जन घाट पर मिला अज्ञात शव, शिनाख्त नहीं, पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Oct 23, 2025 मोतीचूर नदी के विसर्जन घाटपर पानी में तैरता हुआ अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवा दिया और मृतक की फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी थी जिसे मृतक की पहचान की जा सके लेकिन लगातार प्रयास के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जिसके चलते पुलिस मृतक का गुरुवार को पोस्टमार्टम करावेगी।