छतरपुर: 'सेफ क्लिक 2.0'अभियान के 14वें दिन साइबर सुरक्षा रन का आयोजन,नागरिकों ने सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की ली शपथ।
छतरपुर में मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर जागरूकता अभियान के 14वें दिन आज 07 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे छतरपुर शहर के आकशवाणी तिराहे से छत्रसाल चौक तक साइबर सुरक्षा रन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई ।