बांधवगढ़: महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी, कोतवाली में मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगड़ा में एक महिला के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम भगड़ा निवासी राजेश्वरी बैगा (26 वर्ष) के साथ मधु बैगा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली थाना उमरिया में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 174/26 के तहत मामला दर्ज हुआ है ।