खिलचीपुर: चलते ट्रेलर में शीशा साफ करना पड़ा भारी: हाईवे-52 पर मशीनों से भरा ट्रेलर 10 फीट नीचे पलटा
खिलचीपुर में नाहरदा मंदिर के समीप हाईवे-52 पर शुक्रवार देर रात एक हादसा हुआ। गेहूं बोने वाली सुपर सीटर मशीनें लेकर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे पलट गया। इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, पंजाब से होशंगाबाद जा रहा ट्रेलर चला रहा चालक हरजिंदर सिंह (45), निवासी रूपनगर पंजाब, चलते वाहन में सामने का शीशा साफ कर रहा