मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में भीड़ का ‘अंधा इंसाफ’, बेडशीट बेचने वाले चाचा-भतीजे को चोर समझकर पीटा, घर की गलत बेल बजाना पड़ा भारी
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र की वसुंधरा रेजिडेंसी कॉलोनी में बेडशीट बेचने वाले चाचा-भतीजे को लोगों ने चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया।बताया जा रहा है कि दोनों एक ग्राहक के बुलाने पर पहुंचे थे,लेकिन गलती से दूसरे घर की बेल बजाने पर उन पर शक हो गया। भीड़ ने दोनों की पिटाई कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बचाया। शुरुआती जांच में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है