फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के लेखपाल कॉलोनी बीलपुर की रहने वाली महिला को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के लेखपाल कॉलोनी बीलपुर की रहने वाली सुशीला देवी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी परचूनी की दुकान है जिस पर उसकी नातिन बैठी थी पड़ोसी दबंग नातिन से गाली गलौज करने लगे नातिन ने पूरी बात पिता को बताई पिता ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने पीड़िता के साथ मारपीट की जिसकी शिकायत पीड़िता ने तत्काल थाना पुलिस से की है