गिरिडीह: मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस के अभियान में चार गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान चार लोगों की गिरफ्तारी हुई। शुक्रवार को 4 बजे सभी को सिविल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। चारों आरोपियों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया। पचंबा थाना पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर माथाडीह इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए चार तस्करो को गिरफ्तारी किया।।