नगर के भंवर माता मार्ग स्थित दशहरा मैदान में छोटीसादड़ी प्रीमियर लीग-10 का समापन बड़े उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अध्यक्ष कृष्णा सोनवाल ने बताया कि फाइनल मुकाबला आंजना यातायात और मुन्ना 11 के बीच खेला गया। आंजना यातायात ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।