सीकर सहित कई इलाकों में चिकित्सा विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थ की दुकानों का निरीक्षण किया। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग की टीमों ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थ की दुकानों का निरीक्षण किया और 995 लीटर खाध तेल को सीज करते हुए कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।