उजियारपुर: उजियारपुर में 24 घंटे तक चले अष्टयाम महायज्ञ का कलश विसर्जन के साथ हुआ समापन, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग
उजियारपुर के बौद्ध बली मंदिर प्रांगण में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ का रंगारंग समापन हो गया। बताया जाता है की कलश विसर्जन यात्रा में बड़े पैमाने पर लोगों ने भाग लिया। लोहागिर के जलाशय में कलश का विसर्जन किया गया जिसमें ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका देखी गई