इस्लामपुर: ऑपरेशन मुस्कान: इस्लामपुर पुलिस ने बरामद किए 37 मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
ऑपरेशन मुस्कान के तहत इस्लामपुर पुलिस ने बरामद किए 37 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत इस्लामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत पुलिस ने गुम हुए 37 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को लौटाए।