बहराइच: नाज़िरपुरा व बडीहाट से थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बिजली चोरी और जानलेवा हमले के मामले में 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा बिजली चोरी से संबंधित एक वारंटी को नाज़िरपुरा और जानलेवा हमला मामले से संबंधित मुकदमे में वांछित वारंटी को बडीहाट से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद दोनों का मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत दोनों अभियुक्त गणों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।