मरवन: करजा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार करीब 12:00 बजे मरवन पेट्रोल पंप के समीप एनएच 722 पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार घायल। वही सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को उठाकर मरवन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।वही गंभीर स्थिति देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के द्वारा एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है।