विदिशा नगर: थाना परिसर मे जहर खाने वाले युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत किया गिरफ्तार
शुक्रवार रात 8 बजे सिविल लाइन थाना टीआई राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि 3 दिन पहले थाना परिसर में आकाश प्रजापति द्वारा जहरीला पदार्थ खाया था, जिससे उसकी गुरुवार को मौत हो गई थी, उसके कथन के अनुसार उसकी पत्नी आसमा बी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया, वहीं शुक्रवार को उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।