धनघटा: महुली थाना में आधुनिक पुलिस मेस, आगंतुक कक्ष और इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन, पुलिस अधीक्षक ने टीम को दिया ₹25 हजार का इनाम
संतकबीरनगर, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को थाना महुली परिसर में नवनिर्मित आधुनिक पुलिस मेस, इंटरलॉकिंग मार्ग तथा सुसज्जित आगंतुक कक्ष का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने मीडिया प्रतिनिधियों और पु