मुज़फ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अधिकारियों पर फूटा गुस्सा, बोले- मुजफ्फरनगर नर्क बन चुका, जिसका मन कर रहा, वही कर रहा कब्जा
मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी बनाने की बैठक में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने शहर के प्रवेश द्वारों की बदहाली पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि हर तरफ अतिक्रमण, गंदगी और जलभराव के हालात हैं। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्वागत द्वार बनाने से पहले शहर की मूल समस्याओं का समाधान जरूरी है।