झांसी: बस का शीशा तोड़कर टीवी चोरी, कंडक्टर और हेल्पर से मारपीट, पीड़ित ने मंडी चौकी में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Oct 27, 2025 सोमवार को मंडी चौकी में बस कंडक्टर पुष्पेंद्र ने एक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 11:50 बजे जब वह बस में सो रहे थे, तो चोरों ने बस का शीशा तोड़कर उसमें प्रवेश किया और टीवी चोरी करने लगे। विरोध करने पर चोरों ने कंडक्टर और उनके हेल्पर के साथ मारपीट की और टीवी लेकर फरार हो गए।