झांसी: कोतवाली पुलिस ने 3 लाख के अवैध गांजे के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी ज़ब्त की
Jhansi, Jhansi | Oct 27, 2025 कोतवाली थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्वालियर निवासी सलमान खान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है।