झांसी: झांसी में यातायात नियमों के उल्लंघन पर टीआई देवेंद्र शर्मा ने खनन ट्रकों और स्लीपर बसों में ओवर सवारी की कार्रवाई की
Jhansi, Jhansi | Oct 27, 2025 झांसी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ टीआई देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में रविवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मोरम के कई ट्रकों के चालान किए गए जिनकी नंबर प्लेट या तो गायब थी या उन पर ग्रीस/कालिख पोती हुई थी। बिना फिटनेस पाए जाने पर एक ट्रक को धारा 207 के तहत जब्त (सीज) कर लिया गया।