सोनाहातु: सोनाहातू प्रखंड के चोगा गांव में हाथियों के झुंड ने दर्जनों किसानों की सब्जी रौंदी
सोनाहातू प्रखंड के चोगा गांव में हाथियों के झुंड ने किसानों के सब्जियों को खाने के साथ रौंदकर नष्ट कर दी। वहीं लगातार हाथियों के उत्पात से किसान पूरी तरह हताश हो चुके हैं। किसान दिपेश कोइरी, सृष्टिधर कोइरी, गुहीराम कोइरी, दीपक कोइरी और सबल कोइरी की मकई, बोदी, लौकी और बैगन सहित कई किसानों की फसल खाने के साथ रौंदकर नष्ट कर दी।