टांटोटी: सराना थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया, फर्जी दस्तावेज और वंशावली का उपयोग कर जमीन बेचने का आरोप
Tantoli, Ajmer | May 27, 2026 सराना थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए की जमीन धोखाधड़ी के आरोप में कुरथल निवासी मथुरा देवी बागरिया को गिरफ्तार किया है।महिला पर फर्जी दस्तावेज और वंशावली का उपयोग कर जमीन बेचने का आरोप है।सराना थानाधिकारी नाहर सिंह मीणा ने बुधवार को दोपहर बाद 3 बजे जानकारी दी।आरोप है कि मथुरा का उक्त भूमि से कोई संबंध नहीं था,फिर भी उसने कथित तौर पर जमीन बेचकर मोटी रकम हड़प ली।