भाटापारा: भाटापारा में चिरायु से नन्हें सात्विक का जीवन हुआ गुंजायमान, सुनने की क्षमता विकसित हुई
समाचार *चिरायु से नन्हें सात्विक का जीवन हुआ गुंजायमान, सुनने की क्षमता हुई विकसित* बलौदाबाजार, 24 अप्रैल 2026/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु बच्चों के लिये संजीवनी से कम नहीं है। कई गंभीर रोगों का निःशुल्क ईलाज से जीवन में खुशियां ला रहा है। इसी कड़ी में एक जन्मजात श्रवणबाधित बच्चे क़ी श्रवण क्षमता लौटी जिससे उसके जीवन में मधुर ध्वनि गूंजने लगा