बिल्सी: बिल्सी इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन, देरी से सिलेंडर मिलने का आरोप
Bilsi, Budaun | Apr 1, 2026 बदायूं जिले की बिल्सी इंडेन गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की सुबह से ही लंबी लाइन लग गई। दोपहर तक लोग सिलेंडर का इंतजार करते रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एलपीजी सिलेंडर लेने आईं राजू नामक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि वह सुबह 9 बजे से लाइन में लगी थीं, लेकिन दोपहर 12:30 बजे तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिला।