देहरादून: चमोली हादसे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद हुई लापरवाही
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने चमोली जिले के बद्रीनाथ धाम के पास माणा में आए हिमस्खलन में फंसे पचपन श्रमिकों में से चार की मृत्यु के समाचार को दुखद बताते हुए जहां एक ओर इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सेना एयरफोर्स व एनडीआरएफ के जवानों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है