देहरादून: उपनल के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर दून सैनिक स्कूल इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का आयोजन
उपनल के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर, प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और उपनल कर्मचारियों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं की। वहीं स्थापना दिवस समारोह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जल्द ही उपनल के माध्यम से विदेशों में भी नौकरी मिलेगी।