देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास से 'बैणियां संवाद' कार्यक्रम की शुरुआत की
मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को परखने और इंतजामों को सुधारने की दिशा में "बैणियां संवाद" कार्यक्रम की शुरुआत की है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह पहल दूरस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों के वीडियो कॉल पर लाइव निरीक्षण के साथ-साथ आंगनबाड़ी बहनों और बच्चों से आत्मिक संवाद का भी मंच बनेगी।