जिला स्पेशल टीम व पिंडवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसटी टीम के प्रभारी कमलसिंह राठौड़ मय टीम ने एक कार को रोकने का इशारा किया जिस पर कार का चालक मौके से फरार हो गया वही पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से करीब 48 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। वही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।