झांसी: झांसी में बिना नक्शा चल रहा आशीर्वाद मैरिज गार्डन JDA ने किया सील, मालिक ने कहा- JDA ने दी थी चेतावनी
Jhansi, Jhansi | Oct 16, 2025 झांसी में बिना नक्शा पास कराए चल रहे विवाह घर को झांसी विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया। गुरुवार को JDA की टीम मौके पर पहुंची तो यहां हड़कंप की स्थिति बन गई। विवाह घर संचालक मौके पर पहुंचे तो अपनी गलती को माना। उन्होंने समय करीब 2:30 बजे बताया कि JDA ने चेतावनी दी थी लेकिन मैंने सुधार नहीं किया।।