मुरैना नगर: मुरैना में बिजली चोरों पर विभाग का शिकंजा, 237 मामले दर्ज, मचा हड़कंप!
मुरैना सर्किल में बिजली चोरी रोकने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने दो दिन विशेष जांच अभियान चला रही है। विजिलेंस और जांच टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 237 प्रकरण दर्ज किए। इनमें विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत 208 मामले शामिल हैं।विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन उपयोग करने और बिजली चोरी से दूर रहने की अपील की है।