भिंड रौन क्षेत्र के काशीपुरा गांव में पिछले दो दिनों से दहशत का कारण बने विशाल अजगर को वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अजगर की मौजूदगी से ग्रामीण बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। सूचना पर वन विभाग की टीम जरूरी उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर सुरक्षित बोरे में बंद किया। अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
#snack #pythone #trendingreels #boom #resque