कोंडागांव: विद्युत उपकेंद्र माकड़ी में पावर ट्रांसफॉर्मर क्रमांक-1 की क्षमता 3.15 MVA से बढ़ाकर 5 MVA की गई
जिले के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र माकड़ी में स्थापित पावर ट्रांसफॉर्मर क्रमांक–1 की क्षमता वृद्धि का महत्वपूर्ण कार्य शनिवार की शाम को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस उन्नयन के अंतर्गत ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए कर दी गई है, जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।