शाहनगर: बिसानी पंचायत की सराहनीय पहल: ठंड में बच्चों की सुरक्षा के लिए बांटे जूते-मोजे, स्वेटर और टोपी
ग्राम पंचायत बिसानी के अंतर्गत प्राथमिक शाला मड़ैयन और प्राथमिक शाला आदिवासी टोला में आज मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरपंच शशिकला चौधरी द्वारा विद्यालय के नन्हे–मुन्ने बच्चों को जूते, मोजे, स्वेटर और टोपा का वितरण किया गया। सरपंच की इस पहल से स्कूल के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।